रांची
प्रदीप वर्मा फाउंडेशन की ओर से वार्ड संख्या-11 अंतर्गत कांटा टोली स्थित रविदास मोहल्ला में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के तहत कड़ाके की ठंड से जूझ रहे सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें राहत मिली।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय राय, सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग वर्मा, पूर्व पार्षद अभय कुमार सिंह, लोअर बाजार भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद वर्मा, लालपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, लोअर बाजार मंडल महामंत्री सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। रविदास कल्याण समिति कांटा टोली के अध्यक्ष टिंकू राम, उपाध्यक्ष मोहन राम, महामंत्री अनिल राम, सचिव संतोष कुमार राम, मंत्री मुन्ना राम, निर्मल राम और अनुज रवि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
.jpeg)
सभी अतिथियों ने स्वयं जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर कंबल वितरित किए और ठंड से बचाव के लिए सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सहायता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रदीप वर्मा फाउंडेशन का यह प्रयास न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देता है। स्थानीय लोगों ने फाउंडेशन और कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के मानवीय प्रयास ठंड के मौसम में उनके लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं।
